चमकती और सुन्दर त्वचा के लिए टॉप 10 फल

फल ने केवल स्वस्थ रहने में मदद करते हैं, बल्कि यह त्वचा की चमक को भी बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। इसलिए यहां हम चमकती त्वचा के लिए फलों की एक लंबी लिस्ट लेकर आए हैं, जो इस प्रकार हैं :


1. पपीता – Papaya

पपीते को भी एक अच्छा ब्लीचिंग एजेंट माना जाता है। इसके अलावा, यह मृत त्वचा कोशिकाओं को हटाकर वहां नई और स्वस्थ कोशिकाओं को बढ़ावा देता है। यह प्रक्रिया त्वचा में निखार लाने में मदद करती है। इसके अलावा, पपिता पिंपल्स, दाग-धब्बों, और झुर्रियों की समस्या को भी कम कर सकता है। साथ ही यह सूर्य की हानिकारक किरणों से भी त्वचा की रक्षा करता है।


2. आम – Mango

आम कई गुणों से समृद्ध होता है और यही वजह है कि इसे फलों का राजा कहा गया है। आम में मौजूद विटामिन-ए त्वचा को स्वस्थ बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। इसके अलावा, आम में विटामिन-सी भी समृद्ध मात्रा में मौजूद होता है। यह त्वचा की चमक बढ़ाकर उसे जवां बनाए रखने में सहायक सिद्ध हो सकता है।


3. जामुन – Blackberry

ब्लैकबेरी यानी जामनु भी विटामिन-सी से भरपूर होता है (4)। यह त्वचा को हानिकारक मुक्त कणों से बचाकर उसे स्वस्थ कोशिकाएं प्रदान कराता है। साथ ही त्वचा में मौजूद कोलेजन को बूस्ट कर उस पर झुर्रियां पड़ने से बचाता है। यही नहीं, त्वचा की रंगत को सुधारने के लिए भी विटामिन-सी को महत्वपूर्ण माना गया है।


4. संतरे – Oranges

ग्लोइंग स्किन के लिए संतरे का सेवन करना बेहद फायदेमंद हो सकता है। संतरे को प्राकृतिक ब्लीच के रूप में जाना जाता है। यह त्वचा की चमक को बढ़ा सकता है। साथ ही इसमें एंटी बैक्टीरियल, एंटी फंगल और एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं, जो त्वचा की बढ़ती उम्र के प्रभाव को कम कर उसकी रौनक बढ़ा सकते हैं।


5. तरबूज – Watermelons

तरबूज गर्मियों के मौसम में मिलने वाला फल है। यह खाने में जितना स्वादिष्ट होता है, उतना ही त्वचा के लिए फायदेमंद भी। तरबूज विटामिन ए के साथ-साथ विटामिन-सी से भरपूर होता है। विटामिन-ए जहां त्वचा की नमी को बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है, वहीं, विटामिन सी नए कोलेजन और इलास्टिन कोशिकाओं के स्वस्थ विकास को बढ़ावा देता है।


6. एवोकाडो – Avocado

एवोकाडो नाशपाती जैसा दिखने वाला एक बड़े आकार का फल होता है। माना जाता है कि त्वचा में निखार लाने के लिए इसका सेवन करना फायदेमंद साबित हो सकता है। इसके अलावा, एवोकाडो त्वचा में कोलेजन को बढ़ावा देकर झुर्रियों की समस्या को कम कर सकता है। इससे त्वचा की चमक बरकरार रह सकती है।


7. केला – Banana

स्वास्थ्य के साथ-साथ त्वचा के लिए भी केले का सेवन करना फायदेमंद साबित हो सकता है।

यह त्वचा को अंदर से चिकना कर उसे निखारने में मदद कर सकता है। साथ ही इसमें एक्सफोलिएशन गुण होता है, जो त्वचा की सफाई में सहायता कर सकता है। इसके अलावा, केला सन बर्न और एजिंग की समस्या में भी लाभकारी माना गया है।


8. अनार – Pomegranate

अनार की गिनती एक सूपरफूड के तौर पर होती है। दरअसल, यह त्वचा और स्वास्थ्य दोनों के लिए फायदेमंद माना जाता है। अनार के सेवन से त्वचा की बढ़ती उम्र के प्रभाव को कम किया जा सकता है। साथ ही यह सूर्य की हानिकारक किरणों से भी त्वचा की रक्षा कर सकता है।


9. खीरे – Cucumber

खीरे में 96 प्रतिशत पानी होता है। इसलिए, यह शरीर द्वारा पानी की दैनिक आवश्यकता को पूरा करने और शरीर को हाइड्रेटेड रखने में मदद करता है। साथ ही यह त्वचा को मुलायम और चमकदार बनाए रखने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है (10)। यही वजह है कि ग्लोइंग स्किन के लिए खीरे के सेवन की सलाह दी जाती है।


10. सेब – Apples

सेब विटामिन-सी से समृद्ध होता है। विटामिन-सी सूर्य की हानिकारक किरणों से होने वाले नुकसान से बचाकर त्वचा की रंगत को सुधारता है। यही वजह है कि ग्लोइंग स्किन के लिए सेब का सेवन फायदेमंद माना गया है।


सावधानी :

फलों का सेवन करने से पहले उसे जरूर धोएं। ऐसा न करने से उसमें जमी गंदगी आपके स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचा सकती है।




Credit – https://skinkraft.com/

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *